ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में शराब की कीमतों पर भ्रम: पुराने स्टिकर और नए रेट से बढ़ा विवाद

हल्द्वानी। इन दिनों शराब की दुकानों पर कीमतों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बोतलों पर पुराने स्टिकर लगे होने और नई रेट लिस्ट लागू होने के कारण ग्राहकों और दुकानदारों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।

जानकारी के अनुसार, कई वाइन शॉप पर शराब की बोतलों पर अब भी पुराने दाम अंकित हैं, जबकि बिक्री नए रेट के अनुसार की जा रही है। ऐसे में ग्राहक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और दुकानदारों पर मनमाने तरीके से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगा रहे हैं।

वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों का कहना है कि नए स्टिकर की कमी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। विभाग का दावा है कि जल्द ही सभी बोतलों पर नए रेट के स्टिकर लगा दिए जाएंगे, जिससे स्थिति सामान्य हो जाएगी।

फिलहाल पुराने और नए दामों के अंतर ने ग्राहकों को उलझन में डाल दिया है और दुकानों पर बहस की स्थिति बन रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!