ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

वन विभाग के कर्मचारियों ने वेतन की मांग को सौंपा ज्ञापन वेतन न मिलने पर 7 नवंबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। आठ माह से वेतन न मिलने से नाराज वन विभाग के उपनल कर्ममियो और आउट सोर्स कर्मचारियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ञापन सौंप कर वेतन दिए जाने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों का कहना है कि बीते 8 महीनो से विभाग की ओर से उपनल और आउटसोर्स के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया है।

जिसके चलते कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। वेतन ना मिलने की सूचना कर्मचारियों की ओर से 25 अक्टूबर को वन मंत्री को भी दे दी गई थी। जिस पर वन मंत्री की ओर से चार नवम्बर तक वेतन दिलाने का आश्वासन वन मुख्यालय देहरादून में दे दिया गया था।

लेकिन अभी तक विभाग एवं शासन के स्तर से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।जिससे सभी कर्मचारी निराश हैं।उनका कहना है कि 7 नवंबर तक कर्मचारियों का वेतन का भुगतान किया जाए।

अन्यथा 7 नवंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे।इस दौरान नरेंद्र सिंह,सौरव उपाध्याय, हेमचंद, चन्द्रकान्ता,चंदन ,कुंदन सिंह ,सतीश ,रजत और मनीष समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुर्गा गाड़ी की आड़ में चरस तस्करी का भंडाफोड़, 2.683 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!