ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : गांव-गांव पहुंचकर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशहल्द्वानी में नीम करौली बाबा जी के स्थापना दिवस पर सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल एवं सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा भव्य भंडाराकैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरणहल्द्वानी में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चानैनीताल पुलिस के उत्कृष्ट प्रबंधन में आस्था का महाकुंभ: 01 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पूरी रात्रि भी जारी रहा भक्तों का उत्साह, बाबा नीम करौली महाराज के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बारिश भी नहीं डिगा सकी विश्वास
खबर शेयर करे -

उत्तराखण्ड में शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

उत्तराखण्ड में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री  धानी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था।

इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने तहसील एवं ब्लाक स्तर पर यह व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए थे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के तीन युवाओं ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, IMA से पास आउट होकर बने सेना के अधिकारी

You missed

error: Content is protected !!