ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने चाय विक्रेता युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

हरिद्वार। कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति ने चाय विक्रेता युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर आरोपी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुबह साढ़े पांच बजे भूपतवाला में भारत माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूमा निकेतन के सामने एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना मिली।

सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, सप्तऋषि चौकी प्रभारी शैलेंद्र ममगई मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक भारत माता मंदिर रोड पर ही चाय की रेहड़ी लगाता था।

आसपास के लोगों ने शिनाख्त रमेश गुप्ता (35) निवासी लखीमपुर खीरी यूपी के रूप में की। काफी समय से रमेश यहां चाय की रेहड़ी लगाता था। पता चला कि कूड़ा बीनने वाले और चाय विक्रेता के बीच कहासुनी हुई थी।

इसके बाद कबाड़ी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया, आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया है।

छह दिन पहले भी मामूली झगड़े में हुई थी हत्या
नगर कोतवाली क्षेत्र के लालजीवाला में छह दिन पहले 17 जून की रात भी मामूली झगड़े में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी केदार उर्फ खैरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें :  टीचर की कथित पिटाई के बाद LKG छात्र की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

You missed

error: Content is protected !!