ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

देहरादून में आज बारिश के नहीं हैं आसार, बादल रहने की मिलेगी गर्मी से राहत

 गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि राजधानी में बारिश होने के आसार नहीं है।

आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को देहरादून में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने से राहत रही। हालांकि दोपहर बाद चटक धूप निकली।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है।

राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं दूसरी ओर शनिवार को देहरादून में सुबह के समय बादल छाए रहने से राहत रही। लेकिन दोपहर को चटक धूप के चलते लोगों को परेशानी हुई। बता दें कि शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 26.4, मुक्तेश्वर में अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 14.6 और नई टिहरी में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :  SSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारी

You missed

error: Content is protected !!