ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने हल्द्वानी मे शुरू किया सदस्यता अभियान

हल्द्वानी। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल, उत्तराखंड द्वारा शहर के एक वैंकेट हॉल में आम सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभा में करीब 120 नए व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

गोष्ठी में व्यापारियों की समस्याओं, उनके समाधान तथा उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप मैन्युफैक्चरिंग आधारित व्यापार को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि श्री दीपक बलूटिया ने व्यापारियों के हित में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि श्री दीपक ढौंडियाल ने व्यापार में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापारियों को मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र अपनाने की सलाह दी।

संगठन अध्यक्ष तरूण वानखेड़े ने संगठन के विस्तार, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में योगेश जोशी, डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. अंजना जोशी, डॉ. त्रिभुवन शर्मा, जोगेंद्र सिंह राणा, कंचन राजपूत, तारा पाठक जोशी, सवर्ण लाल सडाना और रेखा पांडे सहित कई वरिष्ठ व्यापारी शामिल रहे।

संगठन महामंत्री भुवन भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के व्यापारियों को स्थानीय व्यापार को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सभा में तेज सिंह कार्की, दिनेश थुवाल, संजय त्यागी, संजय बिष्ट, सीमा बत्रा, ज्योति अवस्थी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दीप्ती चुफाल, कंचन उप्रेती, तरनजीत कौर, तरुण शर्मा, रेनू डसीला, शेखर शर्मा, प्रभा खनका, मंजू साह, अनिता जोशी, लीला भंडारी, नीना गुप्ता समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन संगठन महामंत्री भुवन भट्ट ने किया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!