ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

ऊधम सिंह नगर/ काशीपुर। स्टेयरिंग फेल होने से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रुद्रपुर खेड़ा वार्ड नंबर-5 निवासी नौबत राम की इकलौती बेटी 25 वर्षीय ज्योति कश्यप बीते 6 अक्तूबर की सुबह अपनी मौसी अन्नू कश्यप (35), मौसेरे भाई राज कश्यप (16), बहन वंदना कश्यप (13) व चचेरे भाई करन कश्यप (22) के साथ रुद्रपुर से जसपुर रिश्तेदारी में कार से आई थी।

ज्योति कश्यप के भाई दीपक कश्यप ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे वह लोग कार से रुद्रपुर के लिए निकले थे।

कार उसका भाई करन कश्यप चला रहा था। रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबा के पास अचानक कार का स्टेयरिंग फेल होने पर उसने हैंड ब्रेक लगाया तो कार सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।

चीख-पुकार मचने पर आसपास लोगों ने बमुश्किल पलटी से कार से लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल भेज दिया। ज्योति कश्यप व अन्नू कश्यप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। ले जाते समय ज्योति कश्यप की मौत हो गई।

जबकि अन्नू कश्यप का मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज करके भेज दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि कार पलटने से हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!