ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मंगलवार दोपहर के समय एक 20 वर्षीय युवती ने गौला पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और युवती को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने बताया कि युवती गोलापार क्षेत्र की निवासी है और उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है।

गौला पुल से कूदने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, चिकित्सकों द्वारा युवती का उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

युवती से पूछताछ के साथ-साथ परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल में युवती की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में आरती जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!