नैनीताल। सूखाताल स्थित नैनी महिला एवं बाल विकास समिति के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “कल्चर फंक्शन एवं प्रोडक्शन ग्रांट” परियोजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड लोकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मल्लीताल में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. गिरीश रंजन तिवारी (सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता विभाग, कुमाऊँ विश्वविद्यालय), उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, जिला उपभोक्ता आयोग की वरिष्ठ सदस्या विजय लक्ष्मी थापा एवं संस्थाध्यक्षा शैलजा सक्सेना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा उत्तराखण्ड की विलुप्त होती लोक परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से एक माह तक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें लोकगीत, लोकनृत्य, झोड़ा-चांचरी, छपेली, रीतुरैण और हुड़किया बौल जैसे पारंपरिक कला रूपों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का निर्देशन शैलजा सक्सेना एवं रिया टम्टा द्वारा किया गया।

