ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल में श्रमिक दिवस को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्टाफ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य नईम अली खान ने सभी कर्मचारियों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में समाज और संस्थान की सफलता में श्रमिक वर्ग के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के श्रमिक साथियों के लिए म्यूजिकल चेयर रेस जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस आयोजन में प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ ही देर में करेंगे ‘विजय शंखनाद’ रैली का आगाज

You missed

error: Content is protected !!