ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 गार्गी महाआरती को लेकर तैयारियां पूरी, मेयर गजराज बिष्ट ने किया अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान

हल्द्वानी। मां गर्गी मंदिर में आयोजित होने वाली भव्य महाआरती एवं धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रेस वार्ता कर नगरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

मेयर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां गर्गी मंदिर में संध्या आरती की शुरुआत की गई थी, जो लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ संचालित हो रही है। इसी क्रम में संध्या आरती के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून को भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और जनभागीदारी को भी मजबूत करने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे मां गर्गी माता की महाआरती होगी। इसके बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, मां गर्गी के भजनों का लोकार्पण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

मेयर ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और श्रद्धा से इस कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें :  'नगर के गौरव का सम्मान’: कालाढूंगी में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित, निःशुल्क कोचिंग सेंटर की मांग उठी
error: Content is protected !!