ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ओखलकांडा ब्लॉक में ग्राम कौडार के श्री पशुपतिनाथ मंदिर में शनिवार 14 फ़रवरी से रविवार 15 फ़रवरी तक दो दिन के शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

शनिवार को रात्रि में भजन कीर्तन लोक संस्कृति से औत परोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और रविवार को शिवजी का जलाभिषेक, झोडा चांचरी एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर में पूजा पाठ, जलाभिषेक और धूमधाम से अन्य कार्यक्रम होने के बाद प्रसाद वितरण होगा। इस महोत्सव के आयोजक समस्त ग्रामवासी कौडार-पश्यां व क्षेत्रीय जनता एवं शिव भक्तगण होंगे ।
ग्राम प्रधान सतीश फुलारा ने बताया कि क्षेत्र के शिव भक्तों एवं धर्म प्रेमी जनता को अवगत किया जाता है कि आगामी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

समस्त क्षेत्रवासीयों व शिव भक्तों से निवेदन है कि आप सभी इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सादर आमंत्रित है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवानपुर निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी
error: Content is protected !!