ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जयसवाल के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता की संस्तुति से ख़ुशहाल सिंह बिष्ट (भूपेश) को प्रदेश संगठन महासचिव और दीप्ति चुफाल को नैनीताल जिला अध्यक्ष (महिला विंग) की कमान सोंप दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़ने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वहीँ नवनियुक्त प्रदेश संगठन महासचिव ख़ुशहाल बिष्ट ने संगठन से जोड़ने पर उपरोक्त सभी पदाधिकारियों का धन्यावाद किया और संगठन को और मजबूती और संगठित करने का प्रण लिया।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देने में तमाम व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे जिसमें अनुज कांत अग्रवाल, अतुल गुप्ता, भवानी जी, विपुल अग्रवाल, लव बक्शी प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रेलवे स्टेशन परिसर में कार के भीतर युवक का शव मिलने से सनसनी
error: Content is protected !!