ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नगर निगम में गौ सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन नगर निगम सौंपा।

गौ सेवकों ने कहा कि हल्द्वानी शहर में लगातार गोवंश के दुर्घटना में मौत या घायल होने के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन गोवंश को अस्पताल पहुंचाने या फिर मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम कोई मदद नहीं करता और निगम न हीं जेसीबी उपलब्ध कराता है ना ही घायल होने पर एंबुलेंस उपलब्ध कराता है।

इसके अलावा गोवंशों की मृत्यु के पश्चात उनको मिट्टी प्रदान करने के लिए भी जगह नगर निगम के पास नहीं है ।

इसलिए उन्होंने नगर निगम को ज्ञापन दिया है कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें :  ब्रेकिंग न्यूज़ : स्नैचिंग में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस छात्र और महिला गिरफ्तार
error: Content is protected !!