ब्रेकिंग न्यूज़
नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ रही थी बस, चेकिंग में मिले 110 यात्री; परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्रवाईसफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछेहल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। होली के जश्न के बीच हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। नशे में चूर एक युवक ओवरहेड पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से पैर लटकाकर झूलने लगा।

ऊंचाई इतनी अधिक थी कि अगर वह नीचे गिर जाता, तो उसकी जान जा सकती थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया। आखिरकार, पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

घटना को देखकर वहां जुटी भीड़ दंग रह गई। त्योहारों के दौरान नशे और हुड़दंग की यह तस्वीर समाज के लिए एक आईना है।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस तरह के हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों का मतलब खुशियां बांटना है, न कि अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं।

यह भी पढ़ें :  गधेरे में नहाने उतरा हल्द्वानी का बीसीए छात्र डूबा, दोस्तों के सामने गई जान

You missed

error: Content is protected !!