ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारी ताबड़तोड़ छापेमारी, सोया नमकीन से भरी पिकअप पकड़ी

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है शनिवार को चेकिंग के दौरान अचानक नमकीन और सोया से भरी हुई पिकअप को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पकड़ा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब नमकीन और सोया की जांच की तो उसमें नहीं नेट वेट लिखा है और ना ही मैन्युफैक्चरिंग की कोई तारीख लिखी है और ना ही मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी का नाम है और ना ही एक्सपायरी डेट लिखी गई है।

लिहाजा खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरी पिकअप को सील कर लिया है जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार छापेमारी कार्रवाई की जा रही है।

अब तक 412 मामले ADM कोर्ट में चल रहे हैं इसके अलावा त्यौहार के मद्देनजर अब तक 80 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

इसके अलावा घी और पनीर के पांच नमूने फेल हुए हैं जिन सभी पांचो पर क्रिमिनल एक्ट में कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में किसानों के लिए धामी सरकार की बड़ी सौगात: खेत बचाओ अभियान, ₹1000 करोड़ की परियोजना और कीवी-बागवानी पर सरकार का बड़ा दांव

You missed

error: Content is protected !!