ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। फौजी भुवन कठायत ने आज बुद्ध पार्क में पर्वतीय समाज के लोगों का धन्यवाद किया और 15 Oct को चौखुटिया में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली में शामिल होने का आहवान किया

 हॉस्पिटल से निकलने डिस्चार्ज होने के बाद शाम को 5 बजे बुद्ध पार्क हल्द्वानी में पर्वतीय समाज के लोगों के साथ संवाद किया।

उन्होंने धन्यवाद कहा समस्त कुमाऊँ और गढ़वाल की जनता का हॉस्पिटल में रहने के दौरान लगातार कुमाऊँ और गढ़वाल के लोग मिलने आते रहे और उनका होंसला बढ़ाते रहे।

बहुत ध्यान रखा उनका उन्होंने फिर दोहराया की उनको चुटिया में उत्तराखंड सरकार के मानकों के साथ स्पेशलिस्ट डॉक्टर चाहिए। राज्य के दूसरे जनपदों से डॉक्टर नहीं चाहिए, नए डाक्टर चाहिए। अब ये आन्दोलन पूरे पहाड का आंदोलन बन गया है, हर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर चाहिएl अगर सरकार डॉक्टर नहीं देगी तो वो खुद हर ब्लॉक में धरने पर बैठेंगे।

25 साल में कोई नीति नहीं बना पायी सरकार पहाड और पहाड़ियों के लिएl अब सैनिकों को बाहर आकर ये कार्य करना पडेगा।

फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने कहा कि 25 साल में पहाड़ों को कुछ नहीं दिया है राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने अगर राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवा जैसा मौलिक अधिकार आम पहाडी जनता को नहीं दे सकती है तो उसको सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री पहाड़ी होने के बाद भी पहाड़ियों को स्वास्थ्य का अधिकार नहीं दे सकते तो उनको अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिय।

उन्होंन घोषणा करी की अगर पहाड में डॉक्टर की मांग पूरी नहीं की गई तो वो मुख्यमंत्री जी के घर के बाहर स्पेशलिस्ट डॉक्टर को पूरे पहाड में देने के लिए धरना करेंगे।

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के अध्यक्ष हरीश रावत जी ने कहा कि एक सैनिक सिर्फ बॉर्डर पर जान देने के लिए नहीं हें, अब अपने पहाड के समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने के लिए काम करेंगे एम्स की जरूरत पहाड में है, लेकिन ये भ्रष्ट सरकारें अपने मतलब के लिए मैदानी जिलों में एम्स खोल रही है।

पहाड और पहाडियों को क्या फायदा पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर कहा कि जो सुविधा महिलाओ को यहां मिल रही है।

वही सुविधा हमारे पहाड के गाँव में चाहिए ताकि महिलाओं बच्चों की जान बचाई जा सके 25 साल में सरकारें मूल भूत सुविधा देने में नाकाम रहीं हें।

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांड पाल जी ने आहवन किया कि अब सैनिकों को प्रदेश की कमान संभालनी पड़ेगी।

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनाव में जो वादे किए थे उनको भी पूरा नहीं कर प रही है।

बुद्ध पार्क धरना स्थल पर कई आन्दोलन कारी, सामाजिक कार्यकर्ता, कई पूर्व सैनिक, अंजू पांडे, श्याम बिष्ट, G S सिरोला, देव सिंह, हेमा जोशी, हीरा सिंह, पार्वती कपकोटी, पदमा जोशी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में आंचल डेरी द्वारा और रन टू लीव के सहयोग से साइकिल रेस का आयोजन
error: Content is protected !!