ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गौरव नेगी पुत्र उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालोनी बरेली रोड हल्द्वानी, जनपद नैनीताल की तहरीर पर थाना हल्द्वानी पर तहरीर मुकदमा एफआईआर न0- 349/24 धारा 115(2)/109 बी0एन0एस0 बनाम आदित्य नेगी आदि का अभियोग पंजीकृत कराया गया, अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्याम सिंह बोरा के सुपुर्द की गयी।

 प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  प्रकाश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व  राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आईटीआई गैंग के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।

 अभियुक्त आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन सिंह नेगी निवासी ए 16 जजफार्म थाना मुखानी जनपद नैनीताल  को नीलकण्ठ अस्पताल के पास खाली प्लाट से मय कार स्विफ्ट सं0 UK 04AH- 1066 के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें :  जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार; भूमि विवाद, नजूल और सड़क मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!