ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  सरस आजीविका मेला 2025 का आगाज हुआ है जिसमें लोग बढ़-चढ़कर उस मेले का लुफ्त उठा रहे हैं

 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले में मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रंगारंग कार्यक्रमों की  है।

बढ़ियाभयाशुरुआत करते हुए सरस आजीविका मेले में लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया।

मीडिया से बात करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के वोकल फॉर लोकल के सपने को साकार करने के लिये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरस मिले बेहद कारगर साबित हो रहे हैं।

पूरे देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित स्थानीय उत्पादों, हस्तकला, कास्ट कला और स्थानीय फसल उत्पादों के लिए सरस मेले से बढ़िया बाजार नहीं हो सकता, ईसी वजह से लोग भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। और हमारे राज्य की स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली बहनों भी आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी अशोक पांडे ने कहा कि लोग दूर-दूर से मेले में आ रहे हैं।

इसके साथ ही प्रत्येक शाम को राज्य के लोक कलाकारों के शानदार कार्यक्रम भी हो रहे हैं लोगों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए सरस मेला एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।

वही स्वयं सहायता समूह द्वारा तरह-तरह के कुमाऊनी व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं जिसका लोग लुफ्त उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  रामनगर (मंगलौर) में टीईईबी एग्रीफूड पर संवाद, वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए संतुलित उर्वरक प्रबंधन के गुर
error: Content is protected !!