ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी: 56.25 लाख के 256 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाई मुस्कान

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 56.25 लाख रुपये से अधिक कीमत के 256 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। मोबाइल वापस मिलने पर 256 लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने एसएसपी नैनीताल व पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल ने अप्रैल से 24 जून 2026 तक प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल और IMEI नंबरों की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस किए। अभियान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से कुल 256 मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें 4 आईफोन, 35 सैमसंग, 59 ओप्पो, 10 वनप्लस, 26 रियलमी, 50 वीवो, 10 मोटोरोला, 10 इनफिनिक्स, 19 रेडमी, 14 पोको, 5 लावा, 3 आईक्यू, 6 टेक्नो और 5 आईटेल के मोबाइल शामिल हैं।

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

मोबाइल रिकवरी टीम में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

You missed

error: Content is protected !!