ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

18 वर्षीय छात्रा मुखानी में रहकर कर रही थी नीट की तैयारी,  पीजी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव,पुलिस ने जांच शुरू की 

हल्द्वानी। हल्द्वानी में नीट की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव मुखानी क्षेत्र स्थित पीजी के कमरे में पंखे से लटका मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मनीपुरा कोलारस निवासी रघुवीर जाटव की 18 वर्षीय बेटी अंजलि 30 मई को हल्द्वानी आई थी।

उसने मुखानी स्थित एक कोचिंग संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था और पास के एक पीजी में रह रही थी।
बुधवार को पीजी संचालक ने कमरे में अंजलि को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुखानी कोतवाली के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि कमरे को सील कर दिया गया है और छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है। मोबाइल में पैटर्न लॉक होने के कारण उसे तत्काल नहीं खोला जा सका। मोबाइल का डेटा और कॉल रिकॉर्ड खंगालकर मौत के कारणों की जांच की जाएगी।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

घटना के समय पीजी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!