ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ चंपावत और मुनस्यारी हेली सेवा शुरू हुई सेवा अब बंद हो गई है।

फिलहाल हेली सेवा संचालित कर रही हेरिटेज एविएशन द्वारा ऑपरेशनल मेंटेनेंस के नाम पर इस सेवा को बंद किया गया है।

मगर सूत्रों की मानें तो पर्यटक सीजन के चलते एविशन कंपनी केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा दे रही है ताकि अधिक मुनाफा कमा सके।

इसलिए हल्द्वानी से सेवा को मेंटेनेंस के नाम पर ठप कर दिया गया है हलांकि इस बात को कोई खुलकर नहीं कह रहा है।

जबकि एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा भी इस सवाल के जवाब से कन्नी काट गए और केवल इतना ही कहा कि यह एक निजी कंपनी है और फिलहाल कंपनी ने मेंटेनेंस का हवाला देते हुए सेवा बंद की है।

जून में दोबारा सेवा बहाल की जाएगी। गैरतलब है कि यह हेली सेवा बीते 22 फरवरी से शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गए

You missed

error: Content is protected !!