ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह नैनीताल ने कम्बल और गर्म कपड़े वितरित किए 

रिपोर्टर –  गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह नैनीताल ने अपने वार्षिक कैलेंडर के कार्यक्रमों की श्रृंखला अनुसार ठंड से राहत के लिए रविवार को गर्म कपडे कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम नैनीताल के समीप पंगोट के ग्राम सभा तल्ला बगड़, मल्ला बगड़, तोक तल्ला पाली, मल्ला पाली, बगड़खेत, पोखराधार ताल गांव में ग्राम प्रधान भगवती देवी के माध्यम से किया गया।इस अवसर पर समूह की ओर से लगभग 100 कम्बल, गरम कपड़े, घर की जरूरत का सामान आदि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के सभी सदस्य रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा , कविता जोशी,संगीता शाह, पूजा शाही, सिम्मी अरोरा,कविता गंगोला, पूजा मलहोत्रा,मंजू नेगी ,सोनी अरोरा ,किरण टंडन,ज्योति मेहरा, प्रेमलता,बीना शर्मा, शिखा शाह,मंजू बिष्ट,उमा कांडपाल ,निम्मी कौर, रमा तिवारी, श्वेता अरोरा, वन्दना मेहरा,कामना कंबोज ,मधु बिष्ट, बिमला काफाल्ट,संध्या तिवारी , मंजू सनवाल,सोमा शाह जी का योगदान रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ईशा शाह, ममता गंगोला,यशोदा बिष्ट,मौलश्री जोशी और पूरन चंद का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 19 अप्रैल2026
error: Content is protected !!