ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज ने पर्यटकों के चेहरे में दी खुशी खोया मोबाइल लौटाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। चीता मोबाइल हेड शिवराज सिंह राणा ने फिर लौटाई पर्यटकों के चेहरे पे मुस्कान…हाथरस के पर्यटक विकास आज अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।

अशोक होटल भवाली रोड में रूम पूछने गए तो वहीं से इनका रियलमी फोन गायब हो गया जिसका लोकेशन भी वहीं आ रहा था।

पर्यटक होटल कर्मचारी पर शक कर रहे थे बाद में चीता मोबाइल ने अपनी सूझ बूझ से होटल में पूछताछ की तो पता चला की उसी होटल में रुकी पर्यटक महिला को वो फोन मिला और उन्होंने अपने पर्स में रख लिया।

जिसे तत्काल पर्यटकों को वापस करा दिया गया साथ ही महिला पर्यटक को हिदायत दी गई की यदि किसी का खोया समान मिलता है उसे तत्काल पुलिस बूथ में जमा कराएं।

अपना फोन पाकर हाथरस के पर्यटकों ने नैनीताल पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत हुआ पौधारोपण, प्रो. प्रीति चतुर्वेदी का सम्मान

You missed

error: Content is protected !!