ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

फोल्ड नंबर प्लेट जब चाहो लगा दो जब चाहो छुपा दो

पर्यटन नगरी में नंबर प्लेट पर फोल्डिंग क्रिएटिविटी दिखाना पड़ा भारी

मल्लीताल पुलिस ने की बाइक सीज की कार्यवाही

जनपद में चैकिंग अभियान में 132 लापरवाह वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही, 30 DL निरस्तीकरण

5 वाहन सीज गए तथा 30 वाहन चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनांओ में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक- 31/07/2024 को प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल  हरपाल सिह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल UK04AK8356 जिसमें नंबर प्लेट न दिखने पर, को रोके जाने पर चालक- सुनील पटवाल निवासी तल्लीताल द्वारा बाइक में फोल्डिंग नंबर प्लेट लगाई गई थी।

जिसे जब चाहो फोल्ड कर छुपा दो, जब चाहो लगा दो।
इस तरह का नंबर प्लेट लगाना संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

इसके अतिरिक्त नैनीताल पुलिस सभी थाना चौकी/यातायात/सीपीयू द्वारा जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 132 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 75,000 रुपये संयोजन जमा क्या गया।

यह भी पढ़ें :  SSP मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!