ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

नैनीताल के कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के तीन भालुओं ने एक महिला को बुरी तरह से किया घायल 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी पर तीन भालुओं का हमला। महिला को घायलावस्था में बी.डी.पाण्डे अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

      नैनीताल से किलबरी कुंजखडक मार्ग में सौड़ गांव के जंगल मे घांस काटने गई 37 वर्षीय खष्टी देवी पर भालू ने पीछे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां तीन भालू थे जिसमें से एक ने हमला किया और खष्टी देवी को घसीटते हुए ले गया।

प्रत्यक्षदर्शी नीरज के अनुसार सवेरे 9:30 बजे हुई इस घटना में खष्टी देवी को भालू घसीटते हुए ले जा रहा था, जब उसके साथ वहां मौजूद चार अन्य लोगों ने हल्ला मचा दिया। जंगल में घांस काट रही खष्टी देवी को छोड़कर तीनों भालू भाग गए।

नीरज ने बताया कि तीनों भालू वयस्क थे और हुलिए से हिमालयन बेयर प्रतीत हो रहे हैं। महिला के कान, गले और पीठ पर पंजों से निशान है, जिन्हें स्टिचिंग कर महिला को एडमिट किया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी की तरफ से त्वरित सहायता के रूप में महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की धनराशि दी गई। वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और क्षेत्र में गश्त का आश्वासन दिया है। 

यह भी पढ़ें :  24 वर्षों से महिला सशक्तिकरण की अलख जगा रहीं नीमा बिष्ट, हजारों महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

You missed

error: Content is protected !!