ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

वरना कार और बोलेरो कैंपर के बीच भीषण टक्कर, वरना कार जलकर राख, दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग

उधमसिंहनगर/रुद्रपुर। हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। टांडा वन क्षेत्र के पास एक वरना कार और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे की भयावहता इतनी थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घायलों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बोलेरो कैंपर के चालक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सिडकुल पंतनगर से अग्निशमन अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में फायर यूनिट ने घटनास्थल पर तीन फायर बॉल, होज रील और होज पाइप का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया।

हल्द्वानी से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने भी वरना कार और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्करआग बुझाने में अहम योगदान दिया। दोनों वाहनों के पूरी तरह जलने से सड़क पर भयावह दृश्य उत्पन्न हो गया। आग और दुर्घटना के कारण हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

जिससे लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दमुवाढूंगा में ड्रोन सर्वे शुरू, राजस्व अभिलेखीकरण प्रक्रिया को मिलेगी नई रफ्तार

You missed

error: Content is protected !!