ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी का पुतला फूकते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है।

इस बात से पता चलता है कि इतने शीर्ष नेतृत्व में बैठे नेता द्वारा इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को अपने आगे कुछ नहीं दिखायी दे रहा है और सत्ता के नशे में चूर नेताओं की ज़ुबान फिसलना आम हो चुका है।

कहा कि यही नेता भाजपा के गर्त में जाने का कारण बनेंगे क्योंकि आम जनता अब इन नेताओं का असली चेहरा पहचान चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  NEET री-एग्जाम के दौरान SSP मंजूनाथ टी.सी. का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

You missed

error: Content is protected !!