ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

राजकीय सम्मान के साथ, नम आंखों से फायर मैन भूषण सैनी को दी अंतिम विदाई 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 मंगलौर। निजामपुर गांव के निवासी उत्तराखंड पुलिस में फायर मैन जवान की देहरादून के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई ।

जिनका शव देर रात उनके पैतृक गांव निजामपुर लाया गया । पुलिस जवानों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ फायर मैन भूषण सैनी को अंतिम विदाई दी, बताया गया कि भूषण सैनी 2011 में उत्तराखंड पुलिस के फायर मैन के पद पर जनपद उत्तरकाशी में तैनात थे।

वहीं बताया गया कि भूषण सैनी कुछ दिन पहले पीलिया बीमारी से ग्रस्त हो गए थे, ड्यूटी के दौरान खून की उल्टी होने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा था।

इलाज के दौरान फायर मैन भूषण सैनी ने दम तोड़ दिया । फायर मैन भूषण सैनी की मौत की सूचना से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया ।

वहीं उनके पैतृक गांव निजामपुर में उनका शव पहुंचने पर उनके आवास पर लोगो की भीड़ जुटने लगी । वहीं आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ फायर मैन भूषण सैनी को सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस दौरान मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने परिवार का ढांढस बंधाया । उन्होंने भूषण सैनी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में पूरी मदद का आश्वासन दिया ।

यह भी पढ़ें :  हाईवे के गड्ढे भरकर राहगीरों की सुरक्षा में जुटे राहुल सिंह दरम्वाल, युवाओं की टीम बनी मिसाल

You missed

error: Content is protected !!