ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल की खुर्पाताल में पहली बार आयोजित होगा डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। पहली बार खुर्पाताल में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित 20 मई होगा  

नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र खुर्पाताल में पहली बार डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने गुरुवार को नैनीताल में पत्रकार वार्ता कर प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी।

टूर्नामेंट के आयोजक जीवन सिंह नेगी ने बताया कि खुर्पाताल के स्थानीय पूर्व खिलाड़ियों ने पहली बार डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है।

यह प्रतियोगिता खुर्पाताल के स्थानीय खेल मैदान में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार 20 मई से प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। जिसमें लगभग दो दर्जन टीमें प्रतिभाग करेंगी।

प्रत्येक टीम के लिए 10 हजार रुपए एंट्री फीस रखी गई है। विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता टीम को 35 हजार तथा तीसरे स्थान पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को 21 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

इस दौरान कुल लगभग एक लाख रुपए का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ में पहली बार डे नाइट क्रिकेट की पहल शुरू की जा रही है।

यदि कवायद रंग लाई तो यह आयोजन अगले वर्ष से नैनीताल के डीएसए ग्राउंड में भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजन में विनोद कुमार, हेमंत बिष्ट, कमलेश पांडे, गणेश बिष्ट, सुरेश डालाकोटी, मनहोहन कनवाल आदि है।

यह भी पढ़ें :  एसबीआई में क्लर्क के 9,766 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक भर दें फॉर्म

You missed

error: Content is protected !!