ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के पास जीतपुर नेगी के जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त में जुट गई। वहीं अब मृतक युवक की पहचान कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, मॉर्चरी पहुंचे एक व्यक्ति ने शव के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान अपने साले के रूप में की। शव जंगल में एक पेड़ के सहारे घुटने के बल जमीन पर टिका मिला था। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता लगेगा। हालांकि आत्महत्या की संभावनाएं ज्यादा मानी जा रही हैं।

बीती 18 जुलाई शुक्रवार को जब पुलिस ओपन यूनिवर्सिटी के पास जीतपुर नेगी के जंगल में पहुंची तो तलाशी में सिर्फ मृतक के पास से एक तंबाकू रखने वाली डिब्बी मिली थी।

पुलिस ने पहचान के लिए शव को मॉर्चरी में रख दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।

मंगलवार को कत्था फैक्ट्री निवासी एक व्यक्ति मोर्चरी पहुंचा। उसने मृतक के हाथ में दीपक नाम गुदा देखा। जिसके बाद उसे वह कपड़े दिखाए गए, जो मरने से पहले उसने पहने थे।

इस पर पोस्टमार्टम पहुंचे व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त अपने साले के रूप में की और बताया मृतक कत्था फैक्ट्री निवासी दीपक पुत्र दीवान सिंह है।

दीपक टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक कार शोरूम में धुलाई का काम करता था। बीते रविवार से वह शोरूम नहीं पहुंचा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें :  गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा

You missed

error: Content is protected !!