ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र रानीखेत के अंतर्गत अध्ययन केंद्र 17007 (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ (Induction) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, काउंसलिंग, अध्ययन सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम का संचालन अध्ययन केंद्र के सह-समन्वयक डॉ. पंकज प्रियदर्शी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जे.एस. रावत उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा, असाइनमेंट एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों से नियमित रूप से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती रूचि आर्या ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, विभिन्न पाठ्यक्रमों, अध्ययन प्रणाली एवं ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक श्री उमा शंकर नेगी का भी सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान PPT के माध्यम से जानकारी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट, स्टूडेंट वन व्यू, रिजल्ट देखने की प्रक्रिया तथा अध्ययन सामग्री प्रेषण (Books Dispatch) की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी गई। साथ ही ABC ID और DEB ID बनाने की अनिवार्यता तथा यूट्यूब चैनल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में BA एवं MA प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की और विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन काउंसलिंग सत्रों में भाग लेने के महत्व से भी अवगत कराया गया।

अंत में विद्यार्थियों से फीडबैक फॉर्म भरवाया गया, जिसमें कार्यक्रम को उपयोगी और जानकारीपूर्ण बताया गया। क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र की टीम द्वारा विद्यार्थियों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 13 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!