ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दिनदहाड़े नैनीताल हाईवे के किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर कारोबारी के आठ लाख रुपये और नगदी चोरी 

हल्द्वानी। बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े नैनीताल हाईवे के किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर कारोबारी के आठ लाख रुपये और नगदी चुरा ली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कार का शीशा तोड़ते हुए संदिग्ध बाइक सवार कुछ युवक दिखाई दिए हैं।

पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। बत्रा कॉलोनी निवासी विपिन त्यागी की श्री राम मार्केट में सिडकुल की कंपनियों को उपकरण सप्लाई करने का ऑफिस है।

विपिन ने बताया कि मंगलवार को उनके परिचित दंपति ने उन्हें कुछ काम के लिए रकम देने के लिए आवास विकास स्थित एक बैंक के पास बुलाया था। करीब सुबह साढ़े ग्यारह बजे दंपति ने आठ लाख रुपये नगदी बैंक से निकल कर उनको दे दी।

वहीं उन्होंने एक बैग के अंदर नगदी रख कार में चालक की बगल वाली सीट के नीचे बैग डाल दिया। इसके बाद वह कार से नैनीताल हाईवे पर परशुराम चौक के पास आए। पार्किंग नहीं मिलने पर वह हाईवे के किनारे कार खड़ी कर कॉम्प्लेक्स के अंदर एयरटेल ऑफिस में कुछ काम से गए थे।

करीब 15 मिनट बाद वापस लौटे तो कार में चालक की तरफ का शीशा टूटा हुआ था। वहीं कार से नगदी वाला बैग गायब था। इस सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित विपिन से पूछताछ की।

विपिन ने अंदेशा जताया कि आरोपियों ने बैंक से उनको पीछा किया होगा और मौका मिलने पर घटना हो अंजाम देने फरार हुए होंगे। वहीं एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ही है।

मंगलवार को घटना की सूचना पर सीओ निहारिका तोमर भी मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने कार से फिंगरप्रिंट और कुछ अन्य साक्ष्य एकत्र किए।

घटना के बाद नैनीताल हाईवे पर कारोबारी के परिजन और कुछ लोग एकत्र हुए। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनने लगी। वहीं मौके पर ट्रैफिक पुलिस और सीपीयू कर्मी पहुंचे और यातायात सुचारू किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मोटाहल्दू में कार पार्किंग विवाद बना बवाल: ग्राम प्रधान गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!