ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट अधिकारियों की टीम के साथ महिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण करने पहुंचे।

सांसद ने जैसे ही निर्माण में लगाई जा रही ईंट को तोड़ा तो खराब गुणवत्ता और धांधली खुलकर सामने आ गई. दरअसल, सांसद अजय भट्ट ने ईंट उठाकर आपस में टकराई तो ईंट तुरंत टूट गई. इससे सांसद खुद हैरान रह गए।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने दूसरी ईंट चेक की तो फिर दूसरी ईंट भी टूट गई. यह सब देख मौके पर मौजूद अधिकारियों की बोलती बंद हो गयी और वो नजरें चुराते नजर आए. कुछ अधिकारी तो सांसद को ईंट गीली होने का हवाला देते रहे, लेकिन सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों के सामने ही बिल्डिंग में लगाई जा रही ईंट तोड़कर दिखा दी।

इससे साफ पता चलता है कि अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. सांसद अजय भट्ट ने इस मामले में जांच करने की बात कही है।

अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. हालांकि, सांसद और बीजेपी अध्यक्ष के सामने पोल खुलने से काफी घबराए हुए भी हैं. सभी को लग रहा है कि अब कोई न कोई एक्शन जरूर होगा।

इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भी निर्माण कार्यों को लेकर असंतोष देखने को मिल रहा है. लोग अधिकारियों को घटिया सामान लगाने का जिम्मेदार मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  मां के सामने हुआ दर्दनाक हादसा : डॉक्टर के पास ले जाते समय युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

You missed

error: Content is protected !!