हल्द्वानी। भीषण गर्मी को देखते हुए भाजपा हल्द्वानी नगर मंडल द्वारा नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिया के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी से परेशान आमजन को राहत पहुंचाना एवं सेवा भाव के माध्यम से लोगों की सहायता करना रहा।
नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिया ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं आम नागरिकों को राहत देने के लिए यह सेवा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्य, रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जेनोटी, जिला महामंत्री रंजन सिंह बरगली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, विजय मानल, नगर महामंत्री सुरेंद्र बिष्ट, शुभांशु पाण्डे, नगर उपाध्यक्ष रेनू टंडन, मनोज अग्रवाल, नगर मंत्री विजय बिष्ट, अजय राज, नगर कार्यालय मंत्री दीपांशु शर्मा, नगर आईटी संयोजक निश्चल जोशी, नगर कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, नगर मीडिया प्रभारी धीरज उप्रेती, गुंजन एवं दिशांक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


