ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों का समापन होना है इसलिए एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक और रेलवे स्टेशन से लेकर स्टेडियम तक सभी सड़कों के सौंदरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।

इसी जद में बने हुए अतिक्रमण को अब चिन्हीकरण करते हुए प्रशासन ने 15 दिन के समय में स्वत तोड़ने के निर्देश दिए हैं बुधवार को नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तिकोनिया से रेलवे स्टेशन तक सड़क का मुआयना करते हुए दोनों तरह अतिक्रमण की नपाई करें और 15 दिन के भीतर नोटिस हुए अतिक्रमण स्वत तोड़ने के निर्देश दिए।

इसके अलावा नालियों में गंदगी के चलते सभी दुकान स्वामी के चालान करने के निर्देश दिए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के मध्य नजर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि उन सभी सड़कों को चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण में डाला गया है जो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से स्टेडियम को जोड़ते हैं।

क्योंकि पूरे देश से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर आवागमन की सुविधा और बेहतर माहौल मिले इसके लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं।

इसलिए 15 जनवरी से पहले इन सभी सड़कों का कायाकल्प होना है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी के चोरगलिया दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी हल्द्वानी ने संभाली सुरक्षा की कमान

You missed

error: Content is protected !!