ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड बंद के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

नैनीताल। कल 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड बंद को देखते हुए नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सभी संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर

सिविल पुलिस, आर्म्ड पुलिस तथा सादे वस्त्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

⚖️ कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इसकी आड़ में

कानून हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति—

जबरन बाजार बंद कराने

सार्वजनिक वाहनों को रोकने

यातायात बाधित करने

या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है

तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

🙏 नैनीताल पुलिस की आमजन से अपील

➡️ सभी नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं संगठनों से अनुरोध है कि—

अपने विचार शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं मर्यादित तरीके से व्यक्त करें।

किसी भी गैरकानूनी भीड़ या गतिविधि का हिस्सा न बनें।

ऐसे किसी भी कृत्य से बचें जिससे जनता को असुविधा या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाहपूर्ण या असत्य पोस्ट साझा न करें—नैनीताल पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।

 शांति और सहयोग की अपील

नैनीताल पुलिस सभी से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील करती है,

ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

 सघन चेकिंग अभियान

    कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

   इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रहकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

    जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

     आम नागरिकों से अपील है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में सनसनीखेज हत्या, 18 वर्षीय युवक का पत्थर से कुचलकर हत्या
error: Content is protected !!