ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

मलिक के पेट्रोल पंप तक पहुंची पुलिस, कब्जे में ली पंप की डीवीआर; अब बोतल में ईंधन ले जाने वालों की तलाश

हल्द्वानी। 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रव हुआ था। थाने में पेट्रोल बम से हमला हुआ था। हमलावरों ने पहचान छुपाने के लिए मास्क पहने थे। असल में जिस समय थाना फूंका गया, उस समय अंदर मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे।

पुलिस के कब्जे में मलिक के पेट्रोल पंप की डीवीआर

पुलिस व अन्य अधिकारी मान रहे हैं कि पेट्रोल बम बनाकर थाना फूंकने की प्लानिंग आकस्मिक नहीं थी। इसलिए सवाल ये है कि इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ उपद्रवियों के पास कब और कैसे पहुंचा? इसकी जांच के लिए पुलिस ने शहर भर के पेट्रोल पंप को जांच के घेरे में ले लिया है।

कालाढूंगी रोड पर स्थित मलिक के पंप की डीवीआर ली कब्जे में 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर बोतल व गैलन लेकर आने व जाने वालों की जांच की जा रही है। बम बनाने के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं, इसकी भी तफ्तीश हो रही है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। ऐसी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती, जिससे उपद्रवी बच सकें। गुनाह की सजा एक-एक उपद्रवी को मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  डी.एस.बी. परिसर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के साथ मनाया गया 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

You missed

error: Content is protected !!