ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

जीपील क्रिकेट प्रतियोगिता में झबरा बॉइज हल्द्वानी ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

मुख्य अतिथि हेम आर्या ने और वन क्षेत्राधिकारी मुकुल ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया समानित

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में झबरा बॉइज हल्द्वानी ने ट्रॉफी पर किया कब्जा, मुख्यअतिथि हेम और वन चेत्रधिकारी मुकुल ने ट्रॉफी देकर किया समानित

जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज गेठिया ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य और रेजर मुकुल शर्मा रहे।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।

फाइनल मुकाबला झबरा बॉइज हल्द्वानी और बेलुवाखान इलेवन के बीच खेला गया। यहां खेले गए फाइनल मुकाबले में झबरा बॉइज हल्द्वानी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 174 रन बनाए।

जिसके बाद बेलुवाखान इलेवन सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।

अंपायर की भूमिका मुकुल कुमार ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल महेश चंद ने सुनाया।

जिसमें विजेता टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया, वही उपविजेता टीम को 12 हजार का ईनाम दिया गया।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलामंत्री हरीश भट्ट, आदित्य,अमन, अमित, मनीष, गौरव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  पति को कंधों पर बैठाकर 180 किमी की कांवड़ यात्रा पर निकली आशा, प्रेम और समर्पण की मिसाल बनी दंपति

You missed

error: Content is protected !!