ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के कई जिलों में तेज होगी मानसून की बारिश, आज नैनीताल और देहरादून में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
उत्तराखंड में मानसून की बारिश तेज होने वाली है।मौसम विभाग ने रविवार के लिए नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून और नैनीताल में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जनपदों में बिजली चमकने, तेज बारिश और हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। भारी बारिश के चलते सभी जिलों में अलर्ट भेजा गया है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें :  कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; उत्तराखंड सरकार व पुलिस व्यवस्था की सराहना
error: Content is protected !!