ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी के कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन पदों में सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक, फार्मासिस्ट और प्रयोगशाला सहायक शामिल हैं।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2025 है। जबकि परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है। चयनित उम्मीदवारों पद के अनुसार 25,500-1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

उत्तराखंड में एक बार फिर समूह ग के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती खुल गई है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘सी’ के 241 पदों पर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

किसमें कितने पद-

  • सहायक कृषि अधिकारी (रसायन शाखा) -07
  • वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक- 03
  • फार्मासिस्ट- 10
  • कैमिस्ट- 12
  • प्राविधिक सहायक वर्ग (अभियंत्रण शाखा)- 03
  • प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान)- 06
  • मशरूम पर्यवेक्षक -05
  • प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान)- 06
  • प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान)- 06
  • प्रयोगशाला सहायक- 07
  • पशुधन प्रसार अधिकारी-120
  • खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (कैनिंग) -19
  • खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी)- 01
  • फोटोग्राफर- 03
  • स्नातक सहायक- 02
  • प्रतिरूप सहायक- 25
  • वैज्ञानिक सहायक- 06
  • वन दरोगा
  • पात्रता-
    • ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है।
    • 12वीं पास, बीएससी, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक पद के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

    वेतन-

    इस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों पद के अनुसार 25,500-1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

    महत्वपूर्ण तारीख-

    • ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि 06 फरवरी, 2025
    • ऑनलाइन आवेदन अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2025
    • लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 20 अप्रैल, 2025
यह भी पढ़ें :  नैनीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह का पटियाला के जिम में निधन
error: Content is protected !!