ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दमुवाढूंगा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान जगन्नाथ कॉलोनी स्थित विजन फ्यूचर कोचिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान इन्द्रजीत सिंह (47) निवासी हरिपुर कर्नल वार्ड, काठगोदाम के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 2 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गमले बेचने का काम करता है और मजदूरी भी करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद चरस उसे एक परिचित व्यक्ति ने बिक्री के लिए दी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले भी एनडीपीएस एक्ट में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2010 में भी उसके खिलाफ काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  पर्यावरण के सच्चे प्रहरी ‘नेचर मैन’ भूपेंद्र सिंह मेहरा को अब समाज के सहयोग की जरूरत

You missed

error: Content is protected !!