ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं पुलिस की टीम ने एक झपट मार चोर को चोरी के कुंडल के साथ किया गिरफ्तार

लालकुआं। कोतवाली लाल कुआं में वादिनी माला देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी स्लीपर फैक्ट्री झोपड़पट्टी लालकुआं नैनीताल द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा झपट्टा मारकर वादिनी के कान के कुंडल चोरी कर ले जाने दी गई. दी गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में धारा 304 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती के सुपर्द करते हुए अभियोग के सफल अनावरण हेतु  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समाज को अपराध एवं भाई मुक्त बनाने के लिए अभियोग के सफल निस्तारण हेतु आदेशित किया गया था।

प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी नैनीताल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में।  दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकार लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना स्तर पर उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता तथा अपर उपनिरीक्षक दया किशन सती के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन करते हुए अभियोग के सफल निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था।

गठित पुलिस टीम अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा थाना क्षेत्र के 40 से 50 सीसीटीवी कैमरा अवलोकन करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की कार्रवाई करते हुए मुखबिर मामूर किए गए ।

दिनांक 6.9.2025 को मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अभियुक्त रोहित गुप्ता उर्फ ननिया पुत्र प्रेमपाल गुप्ता निवासी लालकुआं नैनीताल को झपटमारी कर चोरी किए गए एक जोड़ी पीली धातु कान के कुंडल के साथ स्लीपर फैक्ट्री के पास मैदान से गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें :  “भीमताल से नशा हटाओ” अभियान के तहत मातृशक्ति को किया जागरूक, हरीश पनेरू ने स्वच्छ राजनीति का किया आह्वान

You missed

error: Content is protected !!