ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने मंजली गाड़ियों और स्टेट कैरिज परमिट धारक वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अब इन गाड़ियों में तैनात कंडक्टरों के पास वैध लाइसेंस होना अनिवार्य होगा और उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत निर्धारित सभी ड्यूटीज़ का पालन करना होगा। आरटीओ प्रवर्तन ने स्पष्ट किया है कि कंडक्टरों को यात्रियों को टिकट देना, नियमानुसार जिम्मेदारियां निभाना और हर समय वैध लाइसेंस साथ रखना अनिवार्य है।

यदि कोई वाहन संचालक इन नियमों का पालन नहीं करता पाया गया तो उसके खिलाफ न केवल चलानी कार्रवाई होगी, बल्कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार उसका परमिट भी निलंबित कर दिया जाएगा।

परिवहन विभाग ने पूरे कुमाऊं संभाग में विशेष अभियान शुरू कर दिया है और संचालकों से अपील की है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनकी गाड़ियों में नियुक्त कंडक्टर पूरी तरह नियमों का पालन कर रहे हैं।

विभाग का कहना है कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार

You missed

error: Content is protected !!