ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कालाढूंगी में नगर पंचायत कालाढूंगी व स्थानीय युवा इस ठिठुरती ठंड में गरीबों के मददगार बनकर सामने आए। कालाढूंगी नगर पंचायत व स्थानीय युवा मयंक गुप्ता के नेतृत्व में कालाढूंगी में नेकी की दीवार की पहल की गई।

जिसके अंतर्गत इस ठिठुरती ठंड में गरीबों को सहायता पहुंचाने के लिए गर्म कपड़ों का स्टॉल लगाया गया। साथ ही साथ स्थानीय जनता से अपील भी की गई कि लोग अपने घरों में रखे पुराने कपड़ों को यहां जमा करा सकते हैं जिससे ठंड में अकड़ते गरीब लोग इसका उपयोग कर सकें।

वही मयंक गुप्ता ने कहा कि वस्त्रदान महादान है। हम स्थानीय युवाओं व नगर पंचायत कालाढूंगी द्वारा शुरू की गई इस छोटी सी पहल से उन गरीबों का भला हो जाएगा जो इस ठंड में ठिठुरन को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि हमारी इस पहल से सैकड़ों गरीबों के चेहरे पर खुशी लाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बच्चे और ग्रामीण

You missed

error: Content is protected !!