ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में STF की एंटी नारकोटिक्स टीम कुमाऊं और कोतवाली जसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पम्प एक्शन गन, दो पिस्टल (.32 बोर) और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शमशेर सिंह (39) निवासी ग्राम हजीरा, थाना जसपुर और सिमरनजीत (37) निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा के रूप में हुई है। इनमें से एक आरोपी थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये हथियार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से लाए गए थे और जसपुर क्षेत्र में बेचने की तैयारी थी।

आरोपियों ने हथियारों पर फर्जी लाइसेंस बनाकर उन्हें आगे खपाने की योजना बनाई थी। STF की इस कार्रवाई से उत्तराखंड और यूपी में फैले इस गैंग के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली जसपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में यह STF की अवैध हथियारों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

इस दौरान STF ने पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि STF लगातार हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने कोतवाली मल्लीताल का किया निरीक्षण, Weapon handling में बेहतर रिस्पांस टाइम पर 7 जांबाज सम्मानित, 6 कर्मियों को फटकार सहित लाइन में प्रशिक्षण शुरू

You missed

error: Content is protected !!