ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आज SOTF टीम और औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया।

छापेमारी के दौरान श्री श्याम मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं।

जानकारी के अनुसार टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक के कब्जे से 20 Buprenorphine IP इंजेक्शन, 113 Tramadol कैप्सूल और 360 Alprazolam टैबलेट बरामद कीं।

ये सभी दवाइयां नशे के रूप में दुरुपयोग की जाती हैं और इनके अवैध भंडारण व बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियम 65 के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया।

अधिकारियों के मुताबिक बिना उचित रिकॉर्ड और प्रिस्क्रिप्शन के ऐसी दवाइयों का रखना और बेचना गंभीर अपराध है।

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मेडिकल स्टोर पहले भी जांच के दायरे में आ चुका है और कथित रूप से इसका लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद दोबारा जारी किया गया, जिस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि यहां लंबे समय से नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही थी, जिससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल SOTF और औषधि विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 11वें दिन भी जारी, मानदेय बढ़ाने की मांग तेज
error: Content is protected !!