ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, तीन दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; जनहानि नहीं

हल्द्वानी। शहर के व्यस्त नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया वाइन शॉप में मंगलवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 3 करोड़ रुपये के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात दुकान से धुएं और आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दुकान में भारी मात्रा में शराब का स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि परिसर में रखा एक कमर्शियल गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए तीन दमकल वाहनों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 2 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। समय रहते कार्रवाई कर आग को नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करोड़ों रुपये का स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जल चुका था।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :  सुयालगाड़ के उपप्रधान बने राजेंद्र सिंह बजवाल, निर्विरोध निर्वाचन से क्षेत्र में खुशी की लहर

You missed

error: Content is protected !!