ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर: इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक दो यात्रियों के शव बरामद,गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी।

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकासा क्षेत्र में गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ-साथ बचाव एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे बदरीनाथ हाईवे पर चल रही इनोवा कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। वाहन तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे मजबूत सुरक्षा अवरोध से टकराया, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पैराफिट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार गहरी खाई में गिरते हुए नदी की तेज धाराओं में समा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय वाहन की गति काफी अधिक थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक दो यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, वाहन में सवार अन्य संभावित लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान लगातार जारी है। अलकनंदा नदी का तेज बहाव और दुर्घटनास्थल का दुर्गम भूभाग बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल वाहन और उसमें सवार यात्रियों की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, कैंटर में पीछे से घुसी टैक्सी; सीट बेल्ट ने बचाई तीन यात्रियों की जान
error: Content is protected !!