ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मुनस्यारी/पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े दो प्रतिभाशाली शिक्षकों का चयन उप शिक्षा अधिकारी (Deputy Education Officer) पद पर हुआ है। उनके चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

पिथौरागढ़ जनपद के अति दुर्गम क्षेत्र नामिक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक श्री भगवान सिंह जैम्याल के सुपुत्र का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान नामिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य नामिक, विद्यालय के अध्यापकों तथा क्षेत्र की समस्त जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर पूर्व न्याय पंचायत समन्वयक श्री गोविन्द राणा ने भी खुशी व्यक्त करते हुए चयनित अभ्यर्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे नामिक क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

वहीं दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ में कार्यरत प्रवक्ता श्री प्रदीप प्रसाद का भी चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ है। उनके चयन से विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और शैक्षिक अनुभव का लाभ अब व्यापक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।

श्री प्रदीप प्रसाद के चयन पर सत्येन्द्र भण्डारी, ब्लॉक मंत्री, राजकीय शिक्षक संघ मुनस्यारी, गोकर्ण सिंह, सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज बांसबगड़ सहित अनेक शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि दोनों चयन शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे जनपद के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की नई प्रेरणा मिलेगी। दोनों की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के हिल स्टेशनों पर पर्यटन का सैलाब, मसूरी समेत पहाड़ों में कई किलोमीटर लंबा जाम

You missed

error: Content is protected !!